दिल्ली में फ्लाईओवरों के नीचे बनेंगे 500 पुलिस बूथ:PWD अपने खर्च पर बनाएगा: 6 फ्लाईओवरों का अलग थीम पर होगा सौंदर्यीकरण

Wait 5 sec.

दिल्ली में फ्लाईओवरों के नीचे खाली पड़ी जगहों का इस्तेमाल अब सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के लिए किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर शहरभर में 400 से 500 पुलिस बूथ बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इन बूथों का निर्माण PWD अपने खर्च पर कराएगा और बाद में दिल्ली पुलिस को सौंप देगा। इससे व्यस्त चौराहों और प्रमुख सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी। लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने गुरुवार को चिराग दिल्ली और IIT दिल्ली फ्लाईओवर का निरीक्षण कर काम की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवरों के नीचे की जगहों का इस्तेमाल जनहित में होना चाहिए। पुलिस बूथ बनने से लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद आसानी से मिल सकेगी। CSR फंड से होगा सौंदर्यीकरण मंत्री ने बताया कि बड़ी कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से फ्लाईओवरों के नीचे सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। कंपनियों के साथ हुए समझौतों में दो से तीन साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय की गई है। इंडियन ऑयल ने पांच फ्लाईओवरों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी ली है। हर फ्लाईओवर के नीचे की जगह की थीम आसपास के क्षेत्र की पहचान और जरूरत के अनुसार तय की गई है। इसका उद्देश्य खाली स्थानों को आकर्षक बनाने के साथ उनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। छह फ्लाईओवरों पर अलग-अलग थीम योजना के तहत छह स्थानों पर अलग-अलग विषयों के आधार पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। चिराग दिल्ली में दिखेगी हरियाली, IIT में तकनीक चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह को हरियाली और कलाकृतियों से सजाया जा रहा है। यहां दीवारों पर पक्षियों, वन्यजीवों और पेड़-पौधों से जुड़ी पेंटिंग बनाई जाएंगी और इंस्टॉलेशन लगाए जाएंगे। वहीं, IIT दिल्ली फ्लाईओवर के नीचे विज्ञान और तकनीक पर आधारित कलाकृतियां विकसित की जाएंगी। इन परियोजनाओं के जरिए फ्लाईओवरों के नीचे की जगह को उपयोगी और आकर्षक बनाने की योजना है।