मध्य प्रदेश पुलिस का हैरतअंगेज कारनामा खंडवा जिले के नर्मदानगर थाने में सामने आया है। सिंचाई परियोजना में क्रेन आपरेटर रहे व्यक्ति पर उनकी मौत के लगभग दो माह बाद लापरवाही से वाहन चलाकर सूअर को मारने की एफआइआर दर्ज की गई है।