बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं. वो हाल ही में दूसरी बेटी की मां बनी हैं, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है. मां बनने के बाद दीपिका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े मजेदार मीम्स शेयर करती रहती हैं. अब एक बार फिर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा ही मजेदार पोस्ट शेयर किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है.दीपिका पादुकोण ने शेयर किया मजेदार पोस्टदरअसल, दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम वीडियो शेयर किया है, जिसमें ब्रेस्ट पंप की आवाज की तुलना किसी भूतिया घर से की गई है. इस पोस्ट में बताया गया है कि आधी रात के समय ब्रेस्ट पंप से आने वाली आवाज किसी डरावनी जगह जैसा एहसास करा सकती है. वीडियो पर लिखा है, 'एक भूतिया घर, लेकिन असल में ये आधी रात को आपके ब्रेस्ट पंप से आने वाली आवाज है.' दीपिका का ये पोस्ट देखकर पक्का आपकी हंसी छूट जाएगी. View this post on Instagram A post shared by Birth Center of San Antonio (@birthcentersanantonio)दो बेटियों की मां हैं दीपिका पादुकोणबता दें कि दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर, 2018 को कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से रणवीर सिंह के साथ शादी की थी. शादी के करीब छह साल बाद, सितंबर 2024 में कपल ने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया. वहीं, 19 सितंबर, 2026 को दीपिका और रणवीर दूसरी बार माता-पिता बने. उनके घर दूसरी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने देवी पादुकोण सिंह रखा है. View this post on Instagram A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मेंदीपिका पादुकोण इन दिनों मदरहुड एंजॉय करने के साथ-साथ अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स भी पूरे कर रही हैं. वो दो मचअवेटेड फिल्मों 'किंग' और 'राका' को लेकर चर्चा में हैं. शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म 'किंग' इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है.वहीं, 'राका' में दीपिका साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर, रम्या कृष्णन और योगी बाबू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं. इसे बड़े बजट की फिल्म बताया जा रहा है और ये 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.