PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम

Wait 5 sec.

PC Speed Boost : कंप्यूटर इस्तेमाल करते समय अगर उसकी स्पीड कम होने लगे, स्टोरेज बार-बार भर जाए या सामान्य काम करने में भी परेशानी आने लगे, तो सबसे पहले दिमाग में PC को ऑप्टिमाइज करने का ख्याल आता है. ऐसे में कई लोग इंटरनेट से थर्ड-पार्टी PC Optimizer डाउनलोड कर लेते हैं, हालांकि हर बार ऐसे ऐप्स की जरूरत नहीं होती है.Windows में पहले से ही ऐसे कई टूल मौजूद हैं, जिनकी मदद से PC की देखभाल और मेंटेनेंस से जुड़े काम अपने आप कराए जा सकते हैं. खास बात यह है कि इनके लिए अलग से पैसे खर्च करने या किसी बाहरी सॉफ्टवेयर पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती है. Windows का Task Scheduler कैसे करता है काम?Windows में मौजूद Task Scheduler ऐसा टूल है, जो आपके तय किए गए समय पर अलग-अलग काम अपने आप चला सकता है. इसकी मदद से सिस्टम की सफाई, फाइलों की जांच और बैकअप जैसे काम ऑटोमेट किए जा सकते हैं. इसमें पहले से कई टास्क मौजूद होते हैं. इनमें Windows से जुड़े कामों के अलावा ब्राउजर और दूसरे ऐप्स के जरिए बनाए गए टास्क भी शामिल होते हैं. आप अपनी जरूरत के हिसाब से नए टास्क भी तैयार कर सकते हैं. स्टोरेज खाली करने के लिए बनाएं ऑटोमेटिक टास्कअगर आपके कंप्यूटर की स्टोरेज बार-बार भर जाती है, तो Windows के Disk Cleanup टूल की मदद ले सकते हैं. इसके जरिए आप तय कर सकते हैं कि कंप्यूटर से किस तरह की गैर जरूरी फाइलें हटानी हैं. इसके लिए पहले Disk Cleanup खोलें और उन फाइलों की कैटेगरी चुनें, जिन्हें आप हटाना चाहते हैं. इसके बाद Task Scheduler में जाकर नया टास्क बनाएं. इसमें Disk Cleanup टूल को चुनें और अपनी जरूरत के मुताबिक उसका शेड्यूल सेट कर दें. यह भी पढ़ें - Amazon Echo Devices : घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइससिस्टम की गड़बड़ियों को खुद ठीक करेंगे Windows के टूल्स Windows में DISM, SFC और CHKDSK जैसे टूल कंप्यूटर की अलग-अलग समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं. DISM सिस्टम इमेज की खराबी सुधारता है, SFC खराब सिस्टम फाइलों को ठीक करता है और CHKDSK ड्राइव से जुड़ी गड़बड़ियों की जांच करता है. आप Task Scheduler की मदद से इन टूल्स को तय समय पर अपने आप चलने के लिए सेट कर सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग टास्क बनाएं और उन्हें चलाने का शेड्यूल तय करें. बेहतर तरीके से काम करने के लिए इन टूल्स को एडमिनिस्ट्रेटर की परमिशन देना भी जरूरी है. HDD यूजर्स के लिए भी है एक जरूरी फीचरअगर आपके कंप्यूटर में HDD लगी है, तो ड्राइव को डीफ्रैगमेंट करने का टास्क भी शेड्यूल किया जा सकता है. इसके अलावा जरूरी डेटा का बैकअप लेने, कैश साफ करने और दिन के आखिर में PC बंद करने की याद दिलाने जैसे काम भी ऑटोमेट किए जा सकते हैं.  इन सभी टास्क को सही तरीके से चलाने के लिए उनकी Properties में जाकर Run with highest privileges ऑप्शन को टिक करना जरूरी है. यह भी पढ़ें - AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती