बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस के बीच अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज में अभी दो महीने बाकी हैं, लेकिन इसका क्रेज सड़कों पर भी नजर आने लगा है.कई जगह शाहरुख के कटआउट्स लगाए गए हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.सड़कों पर लगे शाहरुख खान के कटआउट्सरणबीर कूपर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के सिनेमाघरों में आने से पहले ही शाहरुख खान की 'किंग' का देशभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. देशभर के सिनेमाघरों में शाहरुख खान के कटआउट्स छाए हुए हैं. सिनेमाघरों में लगे इन भव्य कटआउट्स से लेकर उनके आसपास उमड़ रहे फैंस के उत्साह तक, 'किंग' हर जगह अपने भव्य अंदाज में अपनी बादशाहत का ऐलान कर रही है. शाहरुख खान का ये अंदाज देखने के लिए दर्शक बेताब नजर आ रहे हैं.'किंग' के नए पोस्टर ने खींचा ध्यानहाल ही में किंग से शाहरूख खान का नया पोस्टर सामने आया था, जिसमें एक्टर का दमदार अवतार देखने को मिला. नए पोस्टर में वो होठों में गुलाब दबाएं और हाथ में गन पकड़े हुए दिखा दिए. मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'आज फिर याद आया...कातिल नहीं.. आशिक हूं…' View this post on Instagram A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)'किंग' स्टार कास्ट'किंग' में शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान नजर आएंगी. वो अपने पापा संग पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत भी जैसे कई बड़े कलाकार भी अहम दिखेंगे.कब रिलीज होगी 'किंग'?बता दें, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मरफ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस, 'किंग' दुनिया भर के सिनेमाघर में 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है. इससे पहले शाहरुख खान को फिल्म डंकी में देखा गया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. वहीं अब 3 साल बाद एक्टर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रहे है.