देश के कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश होगी।