प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां से जुड़े कथित आपत्तिजनक AI-जनरेटेड वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार कांग्रेस के खिलाफ जांच तेज कर दी है। रविवार को दिल्ली पुलिस की टीम पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंची और करीब एक घंटे तक छानबीन की।