दीवाली पर बॉलीवुड में कई बड़ी पार्टियां होती हैं। अमिताभ बच्चन का जलसा, शाहरुख खान का मन्नत, मनीष मल्होत्रा और एकता कपूर की पार्टियां सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। इनमें सितारों का फैशन और आपसी मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती है।