नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसा सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर हुआ। इसमें एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। दोनों हेलिकॉप्टर फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के थे। हादसे के समय वे हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहे थे। हादसा खुम्बु पासांग ल्हामु ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 में हुआ। फेरीचे एवरेस्ट क्षेत्र में स्थित है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों हेलिकॉप्टरों में कुल कितने लोग सवार थे और टक्कर किस वजह से हुई। खबर अपडेट हो रही है…