ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ हैलोवीन सेलिब्रेट किया. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने इस फैमिली आउटिंग की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें तीनों अलग-अलग और मजेदार कॉस्ट्यूम में नजर आए.उनके हैलोवीन सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं और फैंस भी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई हैलोवीन सेलिब्रेशन की झलकहैलोवीन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने काइली जेनर के मशहूर 'किंग काइली' लुक को अपनाया. उन्होंने लंबे पिंक विग, काली बीनी, बड़े सनग्लासेस, ब्लैक क्रॉप टॉप और मैचिंग जैकेट व पैंट पहनी. वहीं निक जोनस सफेद काउबॉय हैट, ब्राउन सूएड जैकेट, डार्क जींस और ब्राउन बूट्स में काउबॉय बने नजर आए.उनकी बेटी मालती मैरी 'घोस्ट प्रिंसेस' के लुक में बेहद प्यारी लग रही थीं. उन्होंने व्हाइट कलर की फ्लोइंग ड्रेस के साथ केप, विग और हार्ट शेप वाले सनग्लासेस पहने थे. प्रियंका ने कार में बैठकर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की. View this post on Instagram A post shared by Priyanka (@priyankachopra)तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वो काउबॉय, घोस्ट प्रिंसेस और किंग काइली बनकर ट्रिक-ऑर-ट्रीटिंग करने निकले. उन्होंने सभी को हैलोवीन की शुभकामनाएं दीं. प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी भी शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा, 'सभी मिलेनियल मांओं को हैप्पी हैलोवीन, जो पूरी रात अपने बच्चों से कहेंगी, 'सिर्फ एक ही लेना' और 'थैंक्यू बोला या नहीं?''इससे पहले प्रियंका ने करवाचौथ की भी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो रेड कलर का सूट पहने नजर आई.'वाराणसी' में आएंगी नजरप्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू नजर आएंगे. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. वाराणसी अगले साल 7 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी.