रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' दिवाली पर रिलीज होने जा रही है. अनुमान है कि भारत में 100 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा रामायण अपने पहले ही दिन कमा सकती है. हालांकि फिल्म को बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों का सामना करना होगा. रामायण से टक्कर लेने के लिए साउथ की पांच फिल्में रिलीज हो रही हैं. जबकि बॉलीवुड की 5 फिल्में दिवाली पर री-रिलीज होने जा रही है.'रामायण' से होगा इन 5 साउथ फिल्मों का क्लैशपहले बात करते हैं साउथ की उन पांच फिल्मों के बारे में जो रामायण से बड़े पर्दे पर टकराने के लिए तैयार है. रामायण 5 नवंबर को आ रही है. वहीं इसके अगले दिन यानी 6 नवंबर को साउथ की अलग-अलग भाषा की 5 फिल्में रिलीज होगी. इन पांच फिल्मों में नयनतारा की तमिल फिल्म 'मुकुठी अम्मान 2', तेलुगु फिल्म 'नन्ना कुट्टी', 'डिस्को' (एंटनी वर्गीस, देव मोहन और अर्जुन अशोकन की मलयालम फिल्म), 'सीन' ( सूर्या शिवकुमार, नजरिया नाजिम, नसलीन और आनंद राज की तमिल फिल्म) और मलयालम भाषा की 'नीक्कम' रिलीज होने वाली हैं. चाहे ये सभी फिल्में पैन-इंडिया रिलीज नहीं हो रही हैं, लेकिन रामायण हिंदी सहित तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी और रामायण की कमाई पर इन फिल्मों के क्लैश से असर पड़ सकता है.बॉलीवुड की ये 5 फिल्में होगी री-रिलीजहाल ही में बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि दिवाली के खास मौके पर बॉलीवुड की पांच फिल्में री-रिलीज होने जा रही हैं. इनमें 2 फिल्में 90 के दशक की और तीन फिल्में 80 के दशक की हैं. इन फिल्मों के नाम है 'मोहरा', 'गुप्त', 'विधाता', 'त्रिदेव' और 'युद्ध'. रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार और रवीना टंडन की सुपरहिट फिल्म मोहरा 6 नवंबर को री-रिलीज होगी. बाकी फिल्मों के लिए अभी ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है.'रामायण' के बारे मेंरामायण दो पार्ट में बन रही है. इसका दूसरा पार्ट 2027 में आ सकता है. दोनों का टोटल बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. रणबीर कपूर ने भगवान श्री राम का और साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है. जबकि एक्टर यश रावण के रोल में हैं. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया और प्रोड्यूसर हैं नमित मल्होत्रा.