Vivo Y32 5G Launch: पावर बैंक की जरूरत होगी कम? Vivo Y32 5G में मिली 8000mAh बैटरी

Wait 5 sec.

Vivo Y32 5G Launch : स्मार्टफोन यूज करने वालों के लिए बैटरी की चिंता कोई नई बात नहीं है. दिनभर फोन पर वीडियो देखना, सोशल मीडिया चलाना, गेम खेलना या लगातार इंटरनेट यूज करना हो, इन सबके बीच बैटरी का जल्दी खत्म होना परेशानी बन जाता है. ऐसे में बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की मांग भी बढ़ रही है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Vivo ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y32 5G पेश किया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है. कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी के साथ फोन को मजबूत बनाने के लिए भी कई तरह की सुरक्षा रेटिंग दी हैं. तो आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या खास है.Vivo Y32 5G में क्या-क्या खास है?Vivo Y32 5G में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है. फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है. इस फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी 8,000mAh बैटरी है. इसमें 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. जरूरत पड़ने पर फोन से दूसरे कंपैटिबल डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं. Vivo का दावा है कि 1,500 बार चार्जिंग साइकल पूरा होने के बाद भी बैटरी की क्षमता 80 फीसदी से ज्यादा बनी रहेगी.Vivo Y32 5G की कीमत Vivo Y32 5G को फिलहाल 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लिस्ट किया गया है. इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है. फोन को Dawn Gold और Midnight Black के दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है.यह भी पढ़ें - Karbonn Rebel Series Launch: Karbonn Rebel और Rebel Pro 5G लॉन्च, जानें किसे खरीदना सही?120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्लेफोन में 6.87 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1592 बाय 720 पिक्सल है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है और आउटडोर ब्राइटनेस 1,300 निट्स तक जाती है. लंबे समय तक स्क्रीन इस्तेमाल करने के दौरान आंखों पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए इसे TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिला है.Vivo Y32 5G का कैमरा कैसा है?फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का अतिरिक्त सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है. इसके अलावा इसे SGS की 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिली है. यह भी पढ़ें - OnePlus Turbo 6Vs Launch : गेमिंग और लंबे बैटरी बैकअप पर OnePlus का दांव, Turbo 6V लॉन्च