बेंगलुरु में एक दुकान में लूट की कोशिश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स हेलमेट पहनकर दुकान में घुसा और चाकू दिखाकर महिला रिसेप्शनिस्ट को बंधक बना लिया। उसने महिला के दोनों हाथ गोंद से काउंटर पर चिपका दिए और उसका मंगलसूत्र लूटने की कोशिश की।