पंजाब के दिवंगत CM बेअंत सिंह हत्याकांड में सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा को दिल्ली की तिहाड़ जेल से पंजाब की किसी जेल में शिफ्ट करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 3 महीने के लिए टाल दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आज (3 नवंबर) सुनवाई करते हुए यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट देखने के बाद लिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि हवारा के स्थानांतरण से पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। हवारा को 1995 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ के सामने आज IB की रिपोर्ट पेश की गई। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में हवारा के स्थानांतरण की संभावना पर IB से जानकारी मांगी थी। पंजाब सरकार ने इससे पहले कानून-व्यवस्था पर संभावित असर को लेकर चिंता जताई थी। हवारा की याचिका में उसे पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की मांग की गई है, ताकि वह अपनी बुजुर्ग मां से मिल सके। हवारा की मां की उम्र 90 वर्ष से अधिक और हालत गंभीर बताई गई है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…