मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 सितंबर के पहले सप्ताह में रखी गई है। 156 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में 3775 उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 12 जिलों में केंद्र रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार से अभ्यर्थी अपने-अपने एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।