दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम नारिया बुजुर्ग और बरडिया अमरा के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। अहमदाबाद से दिल्ली जा रहे कार चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हो गए।