सिहस्थ 2028 को लेकर नर्मदा नदी के तट पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर और माेरटक्का में श्रद्धालुओं के स्नान व्यवस्था को देखते हुए घाटों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसमें ओंकारेश्वर में चार तो मोरटक्का में दो घाटों का निर्माण हो रहा है। इन घाटों के निर्माण दौरान एजेंसी पर कीचड़ में ही कांक्रीट बिछाकर कर गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है।