उज्जैन में इंदौर गेट पर एलिवेटेड ब्रिज के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत, एक घायल

Wait 5 sec.

इंदौर गेट क्षेत्र में एलिवेटेड ब्रिज के लिए खोदे गए गड्ढे में शुक्रवार रात बाइक गिरने से दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। दोनों युवक महाकाल मंदिर में शिखर दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक का शव जिला अस्पताल पहुंचाया।