कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि जलमग्न पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें और तेज बहाव वाले स्थानों पर जोखिम न उठाएं। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे स्थानों से दूर रखने की आवश्यकता है। बाणसागर बांध में जलभराव की स्थिति को देखते हुए लगातार जल प्रवाह किया जा रहा है।