नेपाल में आए विनाशकारी सैलाब में डूबी कृषि विकास बैंक की त्रिशूली-ढुंगे शाखा से करोड़ों रुपये का सोना और नकदी सुरक्षित बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य का सोना, लगभग डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज निकाले गए हैं।