बालाघाट में खसरा, मलेरिया और कुपोषण के संयुक्त प्रकोप में 26 बच्चों की जान चली गई। पिछले वर्ष प्रदेश में खसरे के कुल 1,800 मरीज मिले थे, जबकि इस वर्ष शुरुआती आठ महीनों में ही आंकड़ा 1,450 के ऊपर पहुंच गया है।