Samsung ने अपनी Galaxy Book 6 सीरीज का नया मॉडल लॉन्च किया है. Samsung Galaxy Book 6 को डेली यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें Galaxy Ecosystem के साथ AI फीचर्स भी दिए गए हैं. कंपनी ने इसमें 14 इंच की डिस्प्ले, Intel प्रोसेसर और 25 घंटे तक चलने वाली बैटरी दी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI के साथ Samsung का नया लैपटॉप कितना खास है और इसमें क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे. Samsung का नया लैपटॉप कितना खास है?Samsung Galaxy Book 6 में 14 इंच की LCD WUXGA डिस्प्ले दी गई है. इसका रेजोल्यूशन 1920 बाय 1200 पिक्सेल और ब्राइटनेस 350 निट्स है. डिस्प्ले का 16:10 आस्पेक्ट रेशियो ज्यादा स्क्रीन स्पेस देता है, जिससे काम और मल्टीटास्किंग में सुविधा मिलती है. इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव फिनिश भी दिया गया है. इसमें क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे?परफॉर्मेंस के लिए Galaxy Book 6 में Intel Core 3 और Intel Core 5 प्रोसेसर के ऑप्शन मिलते हैं. इसके साथ Intel Graphics और Intel NPU दिया गया है, जो 15 TOPS तक AI परफॉर्मेंस दे सकता है. लैपटॉप में 8GB और 16GB LPDDR5X RAM के विकल्प हैं, जबकि स्टोरेज 256GB, 512GB और 1TB तक मिलती है. 25 घंटे तक की बैटरीGalaxy Book 6 में 61.2Wh बैटरी दी गई है. Samsung के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक चल सकती है. लैपटॉप में 45W USB Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. कंपनी के अनुसार करीब 30 मिनट में बैटरी लगभग 33 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है. यह भी पढ़ें - Redmi vs OnePlus vs Realme: जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक, कौन सा टैबलेट बेस्ट?Galaxy AI फीचर्स और कनेक्टिविटीइस लैपटॉप में AI Select, AI Cut Out और Note Assist जैसे Galaxy AI फीचर्स मिलते हैं. Note Assist नोट्स को समरी करने और जरूरी जानकारी सामने लाने में मदद करता है. Galaxy Book 6 से दूसरे Galaxy डिवाइसेज के बीच फाइल शेयर और एक्सेस की सुविधा भी मिलती है. Galaxy Tab को सेकेंड डिस्प्ले के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए दो USB Type-C, एक USB Type-A, HDMI 1.4, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4 और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है. इसमें 2MP 1080p FHD कैमरा और Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं. Samsung Galaxy Book 6 की कीमतSamsung Galaxy Book 6 की कीमत 799.99 डॉलर यानी करीब 76,125 रुपये है. यह 5 अक्टूबर 2026 से Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर उपलब्ध होगा. इसे वोयलेट सिल्वर और ग्रे कलर में पेश किया गया है. यह भी पढ़ें - Tim Cook की जगह आए John Ternus! Apple में आज से शुरू हुआ नया युग, जानें क्या बदलेगा?