महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में जोंक नदी के पुराने पुल पर कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहन नीचे नदी में गिर गए। इस हादसे में कार चालक राजकुमार निषाद की डूबने से मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं, लापता बाइक चालक भगीरथी साहू की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम लगातार जुटी हुई है।