खाने में मुर्गा बनाने के विवाद पर पति ने डंडे से पीटकर की पत्नी की हत्या, बलरामपुर की घटना

Wait 5 sec.

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ में मुर्गा बनाने के विवाद को लेकर पति रमेश कोरवा ने अपनी पत्नी दुखनी बाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शराब के नशे में हुए इस विवाद के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।