दिल्ली में मतदाता सूची का ड्राफ्ट कल:47.7 लाख नाम बाहर होने की आशंका, 30 सितंबर तक मिलेगा सुधार का मौका

Wait 5 sec.

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के तहत सोमवार, 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। कुल 1,45,10,299 मतदाताओं में से करीब 47.7 लाख लोगों के नाम इस ड्राफ्ट से गायब हो सकते हैं। 17 अगस्त को समाप्त हुए घर-घर अभियान के दौरान 97.5 लाख (67.18%) फॉर्म ही डिजिटाइज हो सके थे। शेष 47.7 लाख मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट (ASDDO) श्रेणी में रखे गए हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि ड्राफ्ट में नाम न होने से मताधिकार समाप्त नहीं होता। नागरिक 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच अपना व परिवार का नाम जांचकर नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं। नए मतदाताओं को भी मौका31 अगस्त से 30 सितंबर तक फॉर्म-6 ऑनलाइन या ऑफलाइन भरा जा सकता है। 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं। सभी दावों के निस्तारण के बाद 4 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 2002 की सूची का संदर्भ उपयोगी, प्रमाण के रूप में आएगी काम दूसरे राज्यों से आकर दिल्ली में बसे लोगों के लिए 2002 की पिछली गहन पुनरीक्षण सूची का रिकॉर्ड या परिवार के सदस्यों का विवरण नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में मददगार साबित हो सकता है।