डीप-टेक के क्षेत्र में इंदौर से 11 महीने पहले शुरू हुआ एक स्टार्टअप- मिराक एयारोस्पेस का काउंटर ड्रोन सिस्टम जापान तक अपनी तकनीकी पहचान बनाने जा रहा है। जापान की तीन कंपनियों ने इस स्टार्टअप के साथ काम करने में रुचि दिखाई है और जापान की जरूरतों के अनुसार ये ड्रोन विकसित करने पर शुरुआती बातचीत की है।