छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली और मोहला-मानपुर क्षेत्र के गांवों में आदमखोर बाघ के विचरण से भारी दहशत है। इसी बाघ ने 16 अगस्त को दोलंदा गांव में एक बुजुर्ग को मार डाला था। शनिवार और रविवार को बस्तियों के पास पहुंचे बाघ को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और शोर मचाकर खदेड़ा।