'रेस 4' को लेकर खबरें चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी कुछ खबरें सामने आईं. रिपोर्ट्स थीं कि आमिर खान फिल्म में नजर आने वाले हैं. वहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. अब रेस फ्रेंचाइजी का प्रोडक्शन हाउस टिप्स फिल्म ने इसे लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा कि फिल्म की कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है. बता दें कि टिप्स फिल्म्स के मालिक रमेश तौरानी हैं. रमेश तौरानी ने किया पोस्टउन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रेस 4 पर ऑफिशियल स्टेटमेंट. हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि रेस 4 की कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है. हम मीडिया और सोशल मीडिया पेजेस से रिक्वेस्ट करते हैं कि वो कयास लगाने से बचें. कास्ट को लेकर किसी भी तक की बिना वेरीफाई खबर न छापे. जब कास्ट फाइनल हो जाएगी तो हम ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे. तब तक हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि सभी ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार करें कुछ भी छापने और शेयर करने से पहले. रमेश तौरानी, प्रोड्यूसर, टिप्स फिल्म्स.'ये भी पढ़ें- मुसाफिर कैफे फेम वेदिका को करण जौहर ने ऑफर की फिल्म? धर्मा के ऑफिस के बार हुईं स्पॉटबता दें कि इससे पहले भी फिल्म की कास्ट को लेकर खबरें आईं. इसी साल जनवरी में अक्षय खन्ना के फिल्म में नजर आने की खबरें थीं. बता दें कि 'रेस 1' में अक्षय खन्ना का कैरेक्टर मर गया था. खबरें थीं कि अक्षय खन्ना के कैरेक्टर फिल्म में वापसी होने वाली है.हालांकि, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा था, 'हमने अक्षय को अप्रोच नहीं किया है और इसका स्कोप भी नहीं है.' इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ के भी फिल्म से लिंक होने की खबरें थीं. खबरें थीं कि दोनों एक्टर्स को नरेशन सुनाई गई है. हालांकि, दोनों की कास्टिंग डिटेल्स कंफर्म नहीं हुई.'रेस' फ्रैंचाइजी के बारे मेंबता दें कि रेस का पहला पार्ट 2008 में रिलीज हुआ था. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. फिल्म हिट थी. फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, अनिल कपूर, बिपाशा बसु, कैटरीना कैफ और समीरा रेड्डी जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म का दूसरा पार्ट 2013 में आया था. ये फिल्म सेमी हिट हुई थी. फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे स्टार्स थे. फिल्म का तीसरा पार्ट 2018 में आया था. इस फिल्म में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नजर आए. ये भी पढ़ें- कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' से क्लैश पर करीना कपूर ने किया रिएक्ट, बोलीं- दोनों फिल्में चलेंगीआमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो अब फिल्म 'ललकारा' में दिखेंगे. फिल्म में वो लाल अमरनाथ के रोल में नजर आएंगे.इसके अलावा आमिर ने फिल्म 'बंटवारा 1947' को प्रोड्यूस किया. फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. वहीं प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी अहम रोल में थे. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खास अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई. फिल्म में सनी देओल मुस्लिम कैरेक्टर में नजर आएं.