अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास से लिया है. उन्होंने सोमवार (31 अगस्त) को तीन पन्नों की चिट्ठी लिख संन्यास का एलान किया. मेसी के अचानक संन्यास लेने से फुटबॉल जगत हैरान हो गया. जुलाई में समाप्त हुए 2026 फीफा वर्ल्ड कप में मेसी की अर्जेंटीना टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन टीम को स्पेन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. मेसी के 21 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर विराम लग गया. संन्यास को लेकर मेसी ने लिखा, "फाइनल के बाद इतना समय बीतने और काफी सोच-विचार करने के बाद, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से संन्यास ले रहा हूं. यह एक ऐसा फैसला था जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और अब भी अंदर तक दुख होता है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही वक्त है. View this post on Instagram A post shared by Leo Messi (@leomessi)मैंने अपना सबकुछ दियामेसी ने आगे कहा, "मैं कसम खाकर कहता हूं कि मैंने अपना सबकुछ दिया, सिर्फ बीते कुछ सालों में ही नहीं जब हमने सबकुछ जीता, लेकिन उससे पहले भी. मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और अपना सब कुछ झोंक दिया, जिससे आपको खुशियां दे सकूं और फुटबॉल के जरिए अर्जेंटीना का होने पर आपको गर्व महसूस करा सकूं."उन्होंने आगे लिखा, "अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और जिंदगी के कई चैप्टर खत्म होने की तरफ बढ़ रहे हैं. यह एक ऐसा पड़ाव है जो मुझे बहुत दुख देता है. मुझे नेशनल टीम का हिस्सा रहना हमेशा से पसंद था, है और आगे भी रहेगा. मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया है और अब मेरे पास देने के लिए कुछ भी नहीं बचा है."लियोनस मेसी का अंतर्राष्ट्रीय करियर नजर डालें मेसी के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो उन्होंने अगस्त 2005 में डेब्यू किया था. उन्होंने अपने करियर में 207 मैच खेले, जिसमें 125 गोल दाग. इसके अलावा उन्होंने 68 गोल असिस्ट किए. मेसी ने कुल 17,120 मिनट अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खेला. मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 फीफा विश्व कप का खिताब जीता था. बात करें उनके वर्ल्ड कप करियर की, तो मेसी ने कुल 34 मैच खेले, जिसमें 21 गोल दागे. यह भी पढ़ें: बाल और दाढ़ी गायब, हार्दिक पांड्या का न्यू लुक देख चौंके फैंस; तस्वीर वायरल