पश्चिम बंगाल सरकार ने जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए हर मंगलवार और गुरुवार सरकारी कार्यालयों में 'जनता दरबार' लगाने का निर्देश दिया है। इसके तहत जिला स्तर के अधिकारी सीधे जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उन शिकायतों का विवरण 'आपनार सरकार आपनार पाशे' पोर्टल पर दर्ज करेंगे।