इंदौर में जामताड़ा की तर्ज पर साइबर गैंग का खेल, बैंक खातों की मंडी में गरीब बन रहे मोहरा

Wait 5 sec.

साइबर ठगी के लिए दूसरे लोगों के बैंक खाते किराए पर लेने और उन्हें आगे बेचने वाले गिरोह का एरोड्रम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह जामताड़ा की तर्ज पर म्यूल अकाउंट का नेटवर्क चला रहा था। गरीब मजदूरों और रैपिडो चालकों के बैंक खातों को निशाना बनाकर उनमें साइबर ठगी की रकम मंगवाई जाती और फिर उसे निकालकर आगे ट्रांसफर किया जाता था।