जांजगीर-चांपा जिले में भारतमाला रोड पर हुआ सड़क हादसा दरअसल एक सुनियोजित हत्या निकला। ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह लोधी की हत्या उसके ही दोस्तों ने ट्रक के लेन-देन के विवाद में शराब पार्टी के दौरान पीट-पीटकर की थी। मौत के बाद शव को कार से घसीटकर हाईवे पर फेंका गया था ताकि मामला एक्सीडेंट लगे।