दिल्ली में 35 रुपए किलो मिलेगा प्याज:महंगाई पर सरकार का एक्शन, बाजार में प्याज 60-70 रुपए किलो तक पहुंचा

Wait 5 sec.

राजधानी में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। बाजार में प्याज के दाम 60-70 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने के बीच खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में 1,000 मीट्रिक टन प्याज की आपूर्ति की गई है। इसे उपभोक्ताओं को 35 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। मंत्री के मुताबिक, सस्ती प्याज केंद्रीय भंडार, एनसीसीएफ, नैफेड, मदर डेयरी के सफल आउटलेट्स, उचित मूल्य की दुकानों और मोबाइल वैन के माध्यम से बेची जा रही है। सरकार का उद्देश्य बाजार में बढ़ती कीमतों का असर कम करना और आम उपभोक्ताओं को राहत देना है। 13 जिलों में तैनात होंगी मोबाइल वैन सिरसा ने बताया कि रियायती प्याज की पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली के सभी 13 जिलों में एक-एक मोबाइल वैन तैनात की जाएगी। ये वैन अलग-अलग इलाकों में जाकर 35 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज बेचेंगी। इससे उन लोगों को भी राहत मिलेगी, जो उचित मूल्य की दुकानों से दूर रहते हैं। प्याज के साथ सस्ती चीनी भी उपलब्ध कराने की तैयारी मंत्री ने कहा कि यदि बाजार में स्थिति बिगड़ती है तो दिल्ली सरकार नैफेड से प्याज के साथ चीनी खरीदकर जरूरत के मुताबिक विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि प्याज और चीनी की खरीद, परिवहन और अन्य संबंधित खर्च का बोझ दिल्ली सरकार उठाएगी, ताकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार न पड़े। जमाखोरी पर रहेगी सरकार की नजरसिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को प्याज की आवक पर कड़ी निगरानी रखने, सुचारू वितरण सुनिश्चित करने और जमाखोरी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार बाजार में प्याज और चीनी की कीमतों पर लगातार नजर रख रही है और राजधानी में आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर उपभोक्ताओं को बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठा रही हैं।