जिले के धानी क्षेत्र में संचालित सेंट फ्रांसिस जेवियर छात्रावास का मंगलवार को राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा और आयोग की सदस्य सोनम निनामा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की सुरक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।