कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में शराबी भतीजे तीरथराम यादव ने रोज शराब पीने पर डांटने से नाराज होकर अपनी 55 वर्षीया मौसी मोहन कुंवर बाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद घर लाते ही महिला ने दम तोड़ दिया। बांकीमोंगरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।