कोरबा के लक्ष्मणबन में 40 वर्षीय लक्ष्मी मानिकपुरी ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसने अपनी बहनों को वीडियो भेजकर फांसी का फंदा दिखाया था। कमरे की दीवार पर लिखे संदेश में उसने अपनी बहू को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दीवार पर लिखी लिखावट की जांच कराई जा रही है।