बिलासपुर जिले के चकरभाठा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 संचालकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। चोरी के सामान की खपत रोकने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है और पुलिस आगे भी ऐसी जांच जारी रखेगी।