वाह रे शिक्षा व्यवस्था: कुरुद में चौथे सेमेस्टर के छात्राें को पढ़ाया छठे सेमेस्टर का विषय, बिना परीक्षा दिए फेल हो गए विद्यार्थी

Wait 5 sec.

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कुरुद शासकीय महाविद्यालय की लापरवाही के कारण बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को छठवें सेमेस्टर का पाठ्यक्रम पढ़ाया गया। परीक्षा के दिन पेपर न मिलने पर छात्रों को लौटा दिया गया, लेकिन परिणाम में उन्हें अनुपस्थित दर्शा दिया गया। छात्र न्याय के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं और कुलसचिव ने समीक्षा का आश्वासन दिया है।