छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच बिलासपुर में बीते पखवाड़े 13 मरीज सामने आए हैं। 3 सक्रिय मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। खतरे को देखते हुए सिम्स में 8 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है और सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल के निर्देश पर मितानिनों व फील्ड स्टाफ को घर-घर संदिग्ध मरीज तलाशने के काम पर लगाया गया है।