भारतीय क्रिकेट में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की हो रही है. वैभव प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में आए हैं, अपनी तूफानी बैटिंग से छाए हुए हैं. पहले आईपीएल, फिर इंडिया ए और अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव ने धूम मचाई. अब रेड बॉल फॉर्मेट के सबसे बड़े डोमेस्टिक टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग से कोहराम मचा दिया है. ईस्ट जोन के लिए खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 132 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 9 छक्के निकले. हालांकि, ऐसा नहीं है कि वैभव ने शतक लगाया है. वैभव ने दोनों पारियों में मिलाकर 132 रन बनाए हैं. पहली पारी में उन्होंने 92 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. वहीं दूसरी पारी में वैभव ने 43 गेंद में ताबड़तोड़ 40 रन बनाए. पहली पारी में वैभव ने 7 चौके और 7 छक्के जड़े थे. वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से 3 चौके और दो छक्के निकले. सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बने बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ईस्ट जोन की पारी के पहले 15 ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी कर चुके थे. उन्होंने सारांश जैन की गेंद पर छक्का लगाकर 42 गेंद में अर्धशतक जड़ा था. उन्होंने 15 साल 157 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी लगाई है. हालांकि, वह शतक लगाने से चूक गए, और 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे. सबसे कम उम्र में दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी15 साल 157 दिन - वैभव सूर्यवंशी16 साल 23 दिन - लक्ष्मण सिंह16 साल 307 दिन - पीयूष चावलापहले दिन कप्तान थे वैभव इस सेमीफाइनल मैच के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी कप्तान थे. वैभव सूर्यवंशी जब कप्तानी कर रहे थे, तब उनका एक DRS का फैसला भी चर्चा में आया. उन्होंने अपने फैसले से महफिल लूट ली थी. वैभव सूर्यवंशी ने DRS लिया, जो सही साबित हुआ. फिर अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा. यह भी पढ़ें- BCB चीफ तमीम इकबाल का भारत-बांग्लादेश सीरीज पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा