मध्य प्रदेश के सतना और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में लगातार वर्षा और पहाड़ों से उतर रहे पानी ने शनिवार को भारी तबाही मचा दी। मंदाकिनी, शरभंग, बरदहा और वाल्मीकि नदियों में आई बाढ़ से प्रभु श्रीराम की तपोभूमि जलमग्न हो गई।