लगातार बारिश से यूपी के कई जिलों में नदियां उफनाने लगी हैं। मध्य प्रदेश और पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार सुबह मंदाकिनी नदी ने चित्रकूट में भारी तबाही मचा दी है। इससे यूपी-एमपी का संपर्क कट गया है।