मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में संचालित जनविश्वास अभियान के तहत शनिवार को कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने ग्राम मोलिया खेड़ी में सघन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सर्वप्रथम शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं पीडीएस सामग्री के वितरण एवं स्टॉक की जांच की।