किस समय YouTube Shorts पोस्ट करने पर आते हैं सबसे ज्यादा व्यूज?

Wait 5 sec.

YouTube Shorts आज के समय में एक चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है. ये खासतौर पर युवाओं के बीच सबसे ज्यादा फेमश प्लेटफॉर्म बन चुका है. लेकिन अक्सर देखा गया है कि कई क्रिएटर्स शानदार वीडियो बनाने के बावजूद उम्मीद के मुताबिक व्यूज नहीं ला पाते हैं. इसकी एक वजह वीडियो पोस्ट करने का गलत समय भी हो सकता है. हालांकि Shorts के लिए कोई एक ऐसा समय तय नहीं है, जब हर वीडियो को सबसे ज्यादा व्यूज मिलें. सही समय आपके ऑडिएंस की आदतों और उनके ऑनलाइन रहने पर निर्भर करता है.शाम का समय माना जाता है सबसे बेहतरअगर आपके चैनल पर भारतीय ऑडिएंस ज्यादा हैं तो शाम का समय Shorts पोस्ट करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है. नॉर्मली शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच लोग पढ़ाई या काम से फ्री होकर YouTube पर समय बिताते हैं.इस दौरान यूजर्स प्लेटफॉर्म पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं जिससे नए Shorts को शुरुआती ऑडिएंस मिलने का मौका मिलता है. खासकर मनोरंजन, कॉमेडी, गेमिंग और वायरल कंटेंट के लिए ये टाइम काफी बेहतर माना जाता है.यह भी पढ़ें: YouTube पर अब इस तरह से गिने जाएंगे Views! जानें क्या है नया नियमदोपहर में भी मिल सकता है अच्छा रिस्पॉन्सदोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच भी Shorts पोस्ट करके अच्छा परफॉर्मेंस हासिल किया जा सकता है. इस समय लंच ब्रेक के दौरान कई लोग सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म देखते हैं. अगर आपका कंटेंट स्टूडेंट्स, ऑफिस कर्मचारियों या नॉर्मल मोबाइल यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है तो इस समय को भी टेस्ट किया जा सकता है.वीकेंड पर बदल जाता है गेमशनिवार और रविवार को लोगों के पूरी दिन का शेड्यूल अलग होता है. छुट्टी होने के कारण ऑडिएंस दिन में भी YouTube पर ज्यादा समय बिता सकते हैं. ऐसे में सुबह 9 से 11 बजे और शाम 5 से 9 बजे के बीच Shorts पोस्ट करके देखा जा सकता है.हालांकि हर चैनल की ऑडियंस अलग होती है, इसलिए सिर्फ नॉर्मल टाइमिंग पर निर्भर रहने के बजाय अपने चैनल के आंकड़ों को देखना ज्यादा जरूरी होता है.सबसे सही समय YouTube खुद बताएगाYouTube Studio में जाकर क्रिएटर्स अपने ऑडिएंस के व्यवहार से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं. Analytics के Audience सेक्शन में ये पता लगाया जा सकता है कि आपके ऑडिएंस किस समय YouTube पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं.अगर आपके दर्शक रात में ज्यादा ऑनलाइन रहते हैं तो वीडियो को उसी हिसाब से शेड्यूल करना बेहतर होगा. इसी तरह अगर ऑडियंस दोपहर में एक्टिव है तो पोस्टिंग टाइम भी बदला जा सकता है.यह भी पढ़ें: Galaxy AI और Apple Intelligence में कौन है ज्यादा बेहतर? जानें अंतर