सतना और चित्रकूट में तेज बारिश का कहर, घर-दुकानों में भरा पानी; रौद्र रूप में मंदाकिनी नदी

Wait 5 sec.

करीब 14 घंटे से रुक-रुककर जारी बारिश के कारण सतना शहर की निचली बस्तियों से लेकर नागौद, बिरसिंहपुर और ग्रामीण क्षेत्रों तक जलभराव के हालात बन गए। कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। सड़कें जलमग्न होने से शहर के अंदर आवागमन प्रभावित हुआ और कई मार्गों पर आवाजाही रोकनी पड़ी।