IPL 2027 में नहीं दिखेंगे 3 दिग्गज क्रिकेटर, एक रह सकता है अनसोल्ड

Wait 5 sec.

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में फैंस 3 ऐसे खिलाड़ियों को मिस करेंगे, जो पहले संस्करण से लेकर पिछले संस्करण तक खेल रहे थे. इसमें एक संन्यास ले चुका प्लेयर है, एक अनसोल्ड रह सकता है और एक सीजन से पहले संन्यास की घोषणा कर सकता है. बता दें कि सभी फ्रेंचाइजी IPL 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन को लेकर अपनी तैयारियां कर रही हैं. कई ट्रेड पर विचार कर रही हैं तो कई उन खिलाड़ियों को चिन्हिंत कर रही हैं, जिन्हे वह खरीदना चाहती हैं.IPL 2027 से पहले एक सबसे बड़ी ट्रेड डील तो हो चुकी है. ऋषभ पंत वापस दिल्ली कैपिटल्स में लौट गए हैं, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड रकम के साथ खरीदा था. दिल्ली ने उनके बदले कुलदीप यादव को दिया है. अब हार्दिक पांड्या सुर्खियों में हैं, जिनको लेकर माना जा रहा है कि वह मुंबई इंडियंस से अलग हो सकते हैं.अजिंक्य रहाणेपिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे ने इसी साल 30 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट और क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. फैंस उन्हें IPL 2027 में मिस करेंगे, जो आईपीएल के पहले सीजन से खेल रहे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ शुरुआत कि थी, फिर राजस्थान रॉयल्स में गए. उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए 2 साल खेला, फिर राजस्थान में लौट आए. दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर के लिए खेलने के बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स में आए और फिर केकेआर में लौट आए. उन्होंने IPL में 6 टीमों के लिए 212 मैच खेले, जिनमें खेली 197 पारियों में 5367 रन बनाए.एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बना चुके एमएस धोनी भी शायद अगले साल खेलते हुए न दिखे. हालांकि वह पिछले साल भी नहीं खेले, लेकिन इसमें नहीं खेलने का कारण उनकी फिटनेस था और अब वह संन्यास ले सकते हैं. धोनी 2008 से 2015 तक चेन्नई के लिए खेले, 2015 और 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेलने वाले धोनी 2018 में फिर सीएसके में लौट आए. उन्होंने आईपीएल में 278 मैचों में खेली 242 पारियों में 5439 रन बनाए.यह भी पढ़ें- भारतीय स्पिनर्स के बेतहाशा नो-बॉल फेंकने पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- जुर्माना लगाओमनीष पांडेआईपीएल के पहले सीजन से खेल रहे मनीष पांडे को भी फैंस अगले साल मिस कर सकते हैं, जो अभी कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हैं. उन्होंने पिछले सीजन केकेआर के लिए सिर्फ 6 मैच खेले, जिनकी 2 पारियों में 70 रन बनाए. 2025 में भी उन्होंने सिर्फ 3 और 2024 में सिर्फ 1 मैच खेला. अब IPL 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले केकेआर उन्हें रिलीज कर सकती है.यह भी पढ़ें- 'अब मैं पाकिस्तान...', ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद मोहम्मद आमिर का बड़ा खुलासा