बिलासपुर के चकरभाठा स्थित बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को लैंडिंग के दौरान टायर फटने से क्षतिग्रस्त हुए एलायंस एयर के विमान और रनवे की रविवार को डीजीसीए अधिकारी धीरज कुमार ने जांच की। जांच में रनवे को सुरक्षित पाए जाने के बाद दो दिन से निलंबित विमान सेवा बहाल कर दी गई। हादसे की मुख्य वजह ब्रेक फेल होना माना जा रहा है।