जलग्रहण क्षेत्र में तेज बारिश के बाद मोहिनी पिकअप वियर का जलस्तर तेजी से बढ़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार सुबह 6 बजे वियर के 13 गेटों में से एक गेट खोला गया। इससे 52.64 क्यूमेक पानी सिंध नदी में छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़े जाने के बाद जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।