नो-एंट्री में तेज रफ्तार ट्रक ने ली रिटायर्ड शिक्षक की जान, रायगढ़ में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Wait 5 sec.

रायगढ़ के कोतरा रोड ओवरब्रिज पर नो-एंट्री के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से रिटायर्ड शिक्षक खूबचंद नायक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और पुलिस पर भारी वाहनों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।