52 साल के लंबे इंतजार के बाद जब इंदौर के एक संयुक्त परिवार में बेटी ने जन्म लिया तो यह सिर्फ एक बच्ची का आना नहीं था, बल्कि पूरे घर की दिनचर्या ही बदल गई। बच्ची के जन्म पर परिवार के बुजुर्गों से लेकर माता-पिता तक की खुशी ऐसी थी कि अब घर में बातचीत भी सीधे नहीं होती।